रायपुर / छत्तीसगढ़: दिव्यांग बच्चों की मुस्कान ने जीता दिल, समाज सेवा में सीमा छाबड़ा का अहम योगदान

 

अर्पण दिव्यांग स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सही सोच और सकारात्मक दिशा से सफलता निश्चित मिलती है। दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास और उनका दृष्टिकोण हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में राउंड टेबल और महेश्वरी युवा मंडल के पदाधिकारियों को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी सतीश ठाकुर और ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने बच्चों को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

इस आयोजन में स्कूल कोऑर्डिनेटर एवं प्राचार्या सीमा छाबड़ा की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराही गई। सीमा छाबड़ा ने SSP का सम्मान किया और उन्हें ममेंटो एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

उनके सहयोग और प्रयासों को उपस्थित लोगों ने प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, निलेश मुंधड़ा, धंन्जय त्रिपाठी, वारिश शर्मा, डॉ. राकेश पांडेय, दिनेश शुक्ला और कामलेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

और पढ़े  सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…