बड़ा हादसा: छत्तीसगढ़- कांगेर नाले के पास कार बही, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, निकले थे तीरथगढ़ घूमने

 

सड़क हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के दरभा थाना क्षेत्र के कांगेर घाटी में मंगलवार को एक वाहन बारिश तेज होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इस वजह से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो कार में सवार होकर तीरथगढ़ घूमने के लिये जा रहे थे। इसी दौरान वो काल के गाल में समा गये। घटना से परिजनों में शोक की लहर है। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इस घटना में वाहन में सवार पति-पत्नी सहित दो बच्चे बह गए। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार चार लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है।

 

वाटर फॉल का आनंद लेने जा रहे थे तीरथगढ़ जलप्रपात
बताया जाता है कि तमिलनाडु का रहने वाला परिवार बरसात में वाटर फॉल का आनंद लेने के लिये तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने के लिये जा रहा था। कार सवार मालिक 43 वर्षीय राजेश रायपुर में रहकर ठेकेदारी करता था।

 

दरभा पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू
मंगलवार को राजेश कार में अपनी पत्नी पवित्रा 40 वर्ष, सौजन्या 7  वर्ष, सौमया 4 वर्ष को लेकर रायपुर से तीरथगढ़ घूमने के लिए जा रहे थे कि अचानक जैसे ही वाहन कांगेर घाटी के पास पहुँचा कि तेज बारिश होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इसके बाद चारों को बचाने के लिए दरभा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बरसात का पानी (बाढ़) अधिक होने के कारण पति-पत्नी सहित दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

 

तैरकर ड्राइवर ने बचाई जान
घटना की जानकारी पर चारों के शव को बाढ़ से निकालकर मेकाज अस्पताल जगदलपुर में पीएम के लिए भेजा गया है, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। बताया जाता है कि हादसे के वक्त कार का ड्राइवर किसी तरह से तैरकर पेड़ के सहारे अपनी जान बचायी। मृतक चारों लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे। कहीं न कहीं ये हादसा तेज बहाव में लापरवाही की वजह से हुआ है। दरअसल, परिवार जल्दबाजी में उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनकी इस लापरवही से चार जिंदगियां छीन गई। ऐसे में दुर्घटना से देर भली… यही संदेश इस हादसे से निकलकर सामने आ रहा है।

इनकी हुई मौत

  1. पति राजेश (43 वर्षीय)
  2. पत्नी पवित्रा (40 वर्ष)
  3. सौजन्या (सात  वर्ष)
  4. सौम्या (चार वर्ष)
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…