हल्द्वानी- महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाला युवक, पुलिस की गिरफ्त में

 

ल्द्वानी में फेसबुक पर महिलाओं पर अश्लील कमेंट कसने के साथ ही उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो डालने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया है। वह खुद को एक राजनीतिक दल का नेता बता रहा था।

हल्द्वानी कोतवाली की एसआई कुआशा शर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि दमुवाढूंगा निवासी रक्षित शर्मा ने तीन जनवरी को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी किया। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में घूम रहा है। युवक वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता ने बताया कि मामले बीएनएस की धारा 296 (सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने, अश्लील गीत गाने या ऐसे शब्द बोलने) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रक्षित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले उसने पोस्ट हटा ली थी लेकिन उसका यह कृत्य समाज के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला था।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: दिल्ली में CM धामी, चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…