नैनीताल- बड़ा खुलासा: राधिका ज्वैलर्स में 1 करोड़ से अधिक के जेवर चुराने के आरोप में 4 गिरफ्तार

 

ल्द्वानी में कुसुमखेड़ा के राधिका ज्वैलर्स की दुकान में 19 दिसंबर की रात सेंधमारी कर एक करोड़ रुपये के जेवर चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने शनिवार की रात बनबसा से गिरफ्तार किया। ये सभी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा हैं। चोरी में नेपाल, महाराष्ट्र और झारखंड का गिरोह शामिल था। वारदात को 10 से 12 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। झारखंड का शातिर मकसूद मास्टरमाइंड है जो पुलिस की गिरफ्त में है। नेपाल के जनकराम जोशी ने बदमाशों को यहां बुलाया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 19 दिसंबर की रात हुई चोरी की जानकारी पुलिस को 21 दिसंबर की सुबह मिली। सीसीटीवी के जरिये घटना में शामिल सभी बदमाशों की पहचान अगले 72 घंटे में कर ली गई थी। इनकी हर लोकेशन को सीसीटीवी के जरिये ट्रैक कर पुलिस की छह टीमें झारखंड, महाराष्ट्र, नेपाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में गईं। 24 से ज्यादा मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगे। सिम लेने के लिए लगे आधार कार्ड भी मिले।

घटना में 10 से 12 बदमाश शामिल थे। इसमें से चार की पहचान बसंत खत्री निवासी ग्राम दैइजी थाना दैइजी महेंद्रनगर जिला कंचनपुर (नेपाल), तनवीर अहमद निवासी गुलबर्गा कुर्ला ईस्ट थाना चुनाभट्टी मुंबई (महाराष्ट्र), इमरान शेख निवासी अजुल टोला थाना राधानगर जिला साहिबगंज (झारखंड) और मकसूद शेख निवासी अमानत डियारा पोस्ट पियारपुर थाना उधवा राधानगर जिला साहिबगंज (झारखंड) के रूप में की गई। इन्हें नेपाल बार्डर के बनबसा से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई यूपी 31 एयू -5867 बोलेरो भी बरामद की गई है। इसी गाड़ी से बदमाश लखीमपुर और पीलीभीत के लिए निकले थे।

आरोपियों के पास से 22 लाख रुपये मूल्य की पीली व सफेद धातु बरामद की है। अभी कई और बदमाश पकडे जाने हैं और बचे आभूषणों की बरामदगी भी होगी। – डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

ये माल बरामद

और पढ़े  पीएम मोदी बर्थडे: 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ से बने घाट का किया लोकार्पण

चारों आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 6.50 लाख रुपये की 54 ग्राम पीली धातु और 15.50 लाख रुपये की 7.245 किलो सफेद धातु बरामद की है। झारखंड के मकसूद ने गिरोह के सदस्यों को एकत्रित किया। गिरोह का सरगना नेपाल निवासी जनकराम जोशी है। उसकी तलाश जारी है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम के लीडर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के अलावा बनभूलपुरा एसओ सुशील जोशी, चोरगलिया एसओ हरपाल सिंह, मुक्तेश्वर एसओ जगदीप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी राजेश जोशी, एसएसआई हल्द्वानी रोहिताश सागर के साथ ही 30 पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने पुरस्कृत किया।

पांच राज्यों में पहुंची थी पुलिस टीम

नैनीताल पुलिस की टीम चोरी का पर्दाफाश करने के लिए उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ ही नेपाल बॉर्डर तक गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा व झारखंड के कई शहरों में भी टीमें गईं। कई दिन तक वहां रूकी।

मकसूद पर रांची व सूरत में भी प्राथमिकी

मकसूद शेख के खिलाफ रांची और सूरत जिले में चोरी की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। वहां भी गिरोह ने इसी तर्ज पर नकबजनी कर वारदात को अंजाम दिया था।

यह था मामला

21 दिसंबर को राधिका ज्वैलर्स के मालिक नवनीत शर्मा निवासी ईको टाउन फेस 1, ब्लॉक एफ थाना मुखानी ने चोरी की तहरीर दी। कहा कि 19 दिसंबर की रात नकबजनी कर 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण व 300 से 400 ग्राम सोने के आभूषण और 20000 से 25000 रुपये चुरा लिए गए।

 

 

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…