देहरादून Crime: एंजेल चकमा हत्याकांड…मुख्य आरोपी की अपनों से दूरी पुलिस को नहीं पहुंचने दे रही नजदीक

Spread the love

 

एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की वर्षों से अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से दूरी पुलिस को उसके नजदीक नहीं पहुंचने दे रही है। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद उसने किसी से भी संपर्क नहीं किया है।

गत वर्ष नौ दिसंबर को सेलाकुई क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद छह लोगों ने त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा और उसके भाई पर चाकू और कड़े से हमला कर दिया था। इसमें एंजेल को गंभीर चोंट आई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 14 दिसंबर को चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट लगने की बात कही थी। एंजेल चकमा के भाई माइकल की तहरीर के आधार पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी।

 

पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिल पा रहा
26 दिसंबर को एंजेल चकमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद इस मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें दो नाबालिग हैं। घटना में शामिल मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी करीब 20 दिन से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिल पा रहा है जिससे वह उसके नजदीक पहुंच सके। पुलिस की टीम नेपाल-भारत बॉर्डर पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नेपाल पुलिस भी आरोपी की तलाश में अब तक कई दबिशें दे चुकी है। इसमें एक मुख्य बात सामने आई है जो पुलिस को उसके पास नहीं पहुंचने दे रही है। 

और पढ़े  हल्द्वानी- सिस्टम की लापरवाही से मरीज की अस्पताल में मौत, हाथ में पर्ची लिए फर्श पर पड़ा रहा व्यक्ति

आरोपी का वर्षों से अपने माता-पिता से संपर्क नहीं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का वर्षों से अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और किसी भी पुराने दोस्त से संपर्क नहीं है। वह वर्षों से अपने घर भी नहीं गया है। घटना के बाद भी आरोपी ने किसी से भी फोन पर बात करने का प्रयास भी नहीं किया। ऐसे में पुलिस के पास आरोपी तक पहुंचने के लिए कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस लगातार सर्विलांस के माध्यम से उसे ट्रैस करने की कोशिश कर रही है।

एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी को पकड़ने के लिए टीमें युद्धस्तर पर काम कर रहीं हैं। नेपाल पुलिस से लगातार इनपुट मंगवाए जा रहे हैं। घटना के बाद उसने किसी से भी संपर्क नहीं किया है। – अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love