चमोली: बेणी-भुली योजना से समूह की महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने पीपलकोटी में की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को चमोली जिले के पीपलकोटी पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा की। योजना के तहत महिला समूहों को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि, घोषणा के दौरान प्रोत्साहन राशि की धनराशि और किस्तों के वितरण की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के विकास और सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। महिलाओं की भागीदारी समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण है। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

सम्मेलन में जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों से महिलाएं शामिल हुईं। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने और योगदान देने वाली महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रही।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिवंगत बेटी अंकिता के नाम पर राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री के इस बयान के साथ सम्मेलन में राजनीतिक मुद्दा भी चर्चा में रहा।

और पढ़े  देहरादून: कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग की रील बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल तो होगी कार्रवाई
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…