47 दिन, 3000 किमी का सफर: डॉ. अनिल जोशी की साइकिल यात्रा पूरी, उत्तराखंड पहुंचने पर CM धामी ने किया स्वागत

पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 का मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में समापन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और डॉ. अनिल जोशी सहित यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत किया।

डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि दो अक्तूबर 2026 को नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई इस यात्रा में 3000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। इस दौरान नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 25 से अधिक जिलों और 150 से अधिक गांवों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और प्रकृति व मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. अनिल जोशी की यह यात्रा प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। यह केवल लंबी दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए समाज को जागरूक करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट की अवधारणा को भी विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

और पढ़े  चमोली- गौचर मेला: CM धामी की बड़ी घोषणा, सिमली अस्पताल पर बनेगी समिति, मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र को प्रस्ताव

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 28 से 30 नवंबर तक देहरादून में आयोजित होने वाले विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया।

 

यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि सम्मेलन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘सिलक्यारा के साहस से वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता तक’ रखा गया है। इसमें आपदा प्रबंधन, पूर्वानुमान, तैयारियों और नई तकनीकों पर चर्चा होगी।

  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…