NAINITAL- जंगल में मिला पीलीभीत के युवक का सड़ा गला शव,पुलिस जांच में

Spread the love

 

चोरगलिया थाना क्षेत्र जगतपुर के जंगल में रविवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ। वन विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव के पास मिले कागज के आधार पर उसकी शिनाख्त रोशनलाल निवासी पीलीभीत के रूप में की जा रही है। अब यह हत्या है या आत्महत्या इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।

थाना प्रभारी हरपाल सिंह के बताया कि शव लगभग एक माह पुराना लग रहा है। शव का कुछ हिस्सा जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत किया गया है। उसके पेट का पूरा हिस्सा गायब था। वह वहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। शव के पास मिले दस्तावेज के आधार पर पहचान रोशन लाल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। परिजनों से संपर्क कर लिया है। शव के पास कागज की पोटली भी मिली है। इसमें नौ सितंबर को मारपीट और मोबाइल खोने की घटना का उल्लेख करते हुए हल्द्वानी कोतवाली में दिए शिकायती पत्र की छायाप्रति है। इसके साथ ही आरटीआई से संबंधित कागज भी जुड़ा मिला है। इसमें एक आरटीआई कार्यकर्ता की डिटेल भी है। पुलिस ने उनसे भी बात की है।

 

शव की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। – मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- SIR पर मतदाताओं को जागरूक करेगी सपा, नाम गलत तरीके से काटने का लगाया आरोप
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love