पौड़ी: जिलाधिकारी ने किया विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी का निरीक्षण

पौड़ी: जिलाधिकारी ने किया विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी का निरीक्षण

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गत दिवस देर सांय विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को ब्लॉक के समस्त पटलों के दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। एडीओ पंचायत के भ्रमण व उपस्थिति पंजिका में विरोधाभास पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।<strong>पौड़ी: जिलाधिकारी ने किया विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी का निरीक्षण</strong>
विकासखण्ड कर्यालय के निरीक्षण के दौरान पीएमएवाई के पटल प्रभारी एबीडीओ के कक्ष में विद्युत व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने पीएमएवाई के लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची का अवलोकन करते हुए कहा कि सूची में किसी भी प्रकार की गड़बडी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय की जायेगी। डाक पंजीका के अवलोकन में पत्र प्रेषण की सम्बन्धी प्रक्रिया में देरी पर कार्य संस्कृति में सुधार के निर्देश दिये हैं। लेखाकार पटल के निरीक्षण पर जिलाधिकारी ने सम्बधित जे0ई0 व पटल प्रभारी को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत मेटिरियल की ढुलाई के लिए दी जा रही अग्रिम धनराशि नियमानुसार में <strong>पौड़ी: जिलाधिकारी ने किया विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी का निरीक्षण</strong>नियमों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम स्तर के विभिन्न पंहुच मार्गो के निर्माण में नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की हिदायत दी है। मनरेगा पटल के निरीक्षण के दौरान मेंनडेज में विकासखण्ड पौड़ी जनपद में तीसरे स्थान पर पाया गया जिसपर जिलाधिकारी ने बीडीओ को मनरेगा कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। एडीओ पंचायत पटल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को अन्तयोदय कार्ड की डाटा एन्ट्री शत प्रतिशत शुद्धता के साथ करें ताकि जरुरतमंद को योजना का लाभ मिल सके।

और पढ़े  उत्तराखंड: वित्तीय अनुशासन के पांच साल तक कड़े मानक, एफआरबीएम संशोधन विधेयक 2026 पेश, 3% राजकोषीय घाटा
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…