दर्दनाक मौत- मिट्टी उतारते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, चालक जिंदा जला।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डंपर जलकर पूरी तरह खराब हो गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे भगवानपुर लालवाला निवासी डंपर चालक गयूर और परिचालक तालिब निवासी मानुबास माधोपुर के पास डंपर से मिट्टी लेकर पहुंचे थे।
गयूर ने मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक उठाई तो डंपर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। जिससे डंपर में आग लग गई और गयूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक तालिब गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालिब को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच
  • Related Posts

    UP: भारत- विंडीज टी-20 मुकाबला लखनऊ में, टिकट दरों में की गई भारी गिरावट से बढ़ी बिक्री, 4 को आएंगी टीमें

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्तूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री ने अब जोर पकड़ लिया…

    ब्रज से अवध तक: कृष्ण नगरी में बुना जाएगा उत्तरप्रदेश फतह का तानाबाना, नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगा मंथन

    उत्तरप्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भाजपा ने अब अपना फोकस मथुरा पर किया है। पार्टी तीन और चार अक्तूबर को मथुरा में दो दिवसीय चिंतन…