अखिलेश – अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान, 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ूंगा.

Spread the love

वर्ष 2024 में होने जा वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, कन्नौज में एक कार्यक्रम के दौरान सवाल के प्रतिउत्तर में ये बात कही।

उन्होंने कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है, जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।

बता दें कि एक निजी शादी समारोह में पहुंचे सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्नौज में उन्होंने विकास कार्य कराएं हैं। इससे चुनाव भी लड़ेंगे। गुरुवार को कन्नौज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के बेटे यश चंद्रगुप्त का तिलक समारोह हुआ।
जीटी रोड एफएफडीसी के पास फार्म हाउस में बधाई देने अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम हैं। सरकार के लोग खनन कर रहे हैं। गिरफ्तारी पर खुलेआम भाजपाई थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाते हैं।


Spread the love
और पढ़े  इलाहाबाद हाईकोर्ट का सुझाव: धार्मिक स्थल पर भीड़ नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके खोजे सरकार
  • Related Posts

    संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

    Spread the love

    Spread the loveविधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई…


    Spread the love

    New Rule: जिनकी सैलरी है 25 हजार रुपये, उन्हें भी मिलेगी पेंशन, सरकार बदलने जा रही 10 साल पुराना नियम

    Spread the love

    Spread the love कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत नौकरीपेशा लोगों के लिए न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये प्रति महीना तय है। पेंशनभोगी संगठन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *