जानसठ थानाक्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में सिविल लाइन थानाक्षेत्र की स्टेडियम चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण चाहर का निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।





