समर्थन करना पड़ा भारी -35 नहीं 36 टुकड़े कर दुगा कहने वाला राशिद खान गिरफ्तार, विकास नाम से हुई पहचान

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का समर्थन करने वाले आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में बनाए गए एक वायरल वीडियो में श्रद्धा हत्याकांड को सही ठहराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है। हालांकि वीडियो में वह अपना नाम राशिद बता रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी और अवैध हथियार रखने के बुलंदशहर में दो तथा गौतमबुद्ध नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
कुछ दिन पूर्व वायरल हुए करीब 51 सेकंड के इस वीडियो में युवक कह रहा है कि आफताब ने यह घटना गुस्से में की है। गुस्से में 35 की जगह 36 टुकड़े भी कर देता तब भी कोई बात नहीं थी। इस संबंध में विभिन्न संगठनों ने इस पर रोष जताया है। मंगलवार को राष्ट्र शक्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे और वीडियो में दिख रहे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान फाउंडेशन के अमन त्यागी, सचिन वत्स, जय पाराशर, शिवम गोस्वामी, वैभव मित्तल, सचिन सक्सेना, शुभम शर्मा, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…