पद्मा पुरस्कार 2026:  एक को पद्म विभूषण, 17 को पद्म श्री, साहित्य और शिक्षा श्रेणी में इन्हें मिला सम्मान

Spread the love

गृह मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के निदेशक वी कामकोटि को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पूर्व अध्यक्ष मामिदाला जगदीश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला है।

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति दी है। इनमें दो युगल (डुओ) मामले शामिल हैं, जिन्हें एक-एक पुरस्कार के रूप में गिना गया है। इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 

19 महिलाओं को सम्मान

गृह मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष पद्म पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, सूची में विदेशी नागरिक, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के 6 लोग शामिल हैं। साथ ही 16 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।

पद्म पुरस्कार कितनी श्रेणियों में दिए जाते हैं?

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, जोकि इस प्रकार हैं:

  • पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए
  • पद्म भूषण: उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए
  • पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

और पढ़े  US-ईरान के बीच शांति समझौता: ट्रंप की घोषणा के बाद तेल बाजार में नरमी, जानिए डील से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स

पद्म पुरस्कारों की औपचारिक रूप से प्रस्तुति राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में की जाती है। यह समारोह आमतौर पर मार्च या अप्रैल महीने में होता है।

साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में इन्हें मिला सम्मान

पद्म विभूषण 2026

  1. पी नारायणन – केरल

पद्म श्री 2026

  1. अशोक कुमार हालदार – पश्चिम बंगाल
  2. चरण हेम्ब्रम – ओडिशा
  3. गंभीर सिंह योंजोन – पश्चिम बंगाल
  4. कैलाश चंद्र पंत – मध्य प्रदेश
  5. ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा – रूस
  6. महेंद्र कुमार मिश्रा – ओडिशा
  7. महेंद्र नाथ राय – पश्चिम बंगाल
  8. मामिदाला जगदीश कुमार – दिल्ली
  9. मंगला कपूर – उत्तर प्रदेश
  10. नरेश चंद्र देव वर्मा – त्रिपुरा
  11. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे – कर्नाटक
  12. रबीलाल टुडू – पश्चिम बंगाल
  13. रतिलाल बोरिसागर – गुजरात
  14. शफी शौक – जम्मू-कश्मीर
  15. शशि शेखर वेम्पति – कर्नाटक
  16. शिवशंकरी – तमिलनाडु
  17. वेम्पटी कुटुंबा शास्त्री – आंध्र प्रदेश

Spread the love
  • Related Posts

     G7 Summit Evian- आज पीएम मोदी जी7 देशों के सम्मेलन में शरीक होंगे, चीन के बढ़ते निर्यात पर होगी चर्चा, यूरोपीय अर्थव्यवस्था पर इसके असर का मुद्दा भी उठेगा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के एवियन में आज से शुरू हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह उनकी दो देशों की यात्रा का तीसरा चरण है। दो…


    Spread the love

    भारत में लगी टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 21 जून को NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love   केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते सरकार ने यह कदम…


    Spread the love