2026 गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के नेताओं ने भारत को दी शुभकामनाएं, जानिए …

Spread the love

मेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा और अन्य मोर्चों पर दोनों देशों के बीच क्वाड सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों पर घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से और क्वाड के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अमेरिका-भारत संबंध दोनों देशों के लिए ‘वास्तविक परिणाम’ प्रदान करते हैं।

अमेरिकी नेता ने 26 जनवरी को मनाए जाने वाले भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को एक विशेष संदेश दिया। रुबियो ने रविवार को कहा, ‘अमेरिका की जनता की ओर से, मैं भारत की जनता को उनके गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’

 

उन्होंने कहा, ‘अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक संबंध हैं। रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों पर हमारे घनिष्ठ सहयोग से लेकर क्वाड के माध्यम से हमारी बहुआयामी भागीदारी तक, अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम देते हैं।’ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के समूह का जिक्र करते हुए यह बात कही। रुबियो ने कहा कि वह आने वाले वर्ष में अपने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने भी दी भारत को बधाई
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! अमेरिका भारत के लोगों के साथ आपके देश द्वारा संविधान को अपनाने का जश्न मना रहा है और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि दुनिया के दो सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र आने वाले वर्ष में मिलकर क्या हासिल करेंगे।’

और पढ़े  नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो,साने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love