तेलंगाना: फिल्म पाइरेसी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो छात्र गिरफ्तार, क्रिप्टोकरेंसी में मिलती थी कमीशन की रकम

तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने फिल्मों की पाइरेसी करने वाले एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह नेटवर्क सिनेमाघरों में नई रिलीज हुई फिल्मों को अवैध रूप से रिकॉर्ड कर पाइरेसी वेबसाइटों और इंस्टेंट मैसेजिंग व सोशल मीडिया ऐप के जरिये लोगों तक पहुंचाता था। मामले में दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल निवासी शैक रिजवान (19) और रामपोगु अजय (19) को 20 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। एंटी-पाइरेसी यूनिट से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
सिनेमाघर से मोबाइल में रिकॉर्ड करते थे फिल्में
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी कॉपीराइट धारकों की अनुमति के बिना फिल्मों का वितरण करने वाले प्लेटफॉर्म चला रहे थे। आरोप है कि वे कुरनूल के एक सिनेमाघर में मोबाइल फोन से नई रिलीज हुई फिल्में रिकॉर्ड करते थे और फिर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग एक वेबसाइट पर अपलोड कर देते थे।
ब्यूरो के मुताबिक, आरोपियों को हर फिल्म रिकॉर्ड करने के बदले 20 हजार रुपये क्रिप्टोकरेंसी में दिए जाते थे। बाद में इस रकम को भारतीय मुद्रा में बदला जाता था। आरोपियों के पास से रिकॉर्डिंग में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के विज्ञापनों से भी करते थे अवैध कमाई
जांच में यह भी पता चला कि नेटवर्क के सदस्य अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नामों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे। पाइरेसी वेबसाइटों पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े एप के विज्ञापन और लिंक भी दिए जाते थे। इससे अवैध कमाई की जा रही थी।

आरोपियों को क्रिप्टोकरेंसी में कमीशन मिलता था। ब्यूरो अब इस नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटा है। जांच के दौरान जिन फिल्मों की अवैध रिकॉर्डिंग सामने आई है, उनमें रामायण, महाशक्ति, आकाशम्लो ओका तारा और आदर्श कुटुंबम शामिल हैं।
और पढ़े  चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप: जिनपिंग ने खुद एयरपोर्ट पर किया स्वागत, APEC समिट में त्रिपक्षीय बैठक पर रहेगी नजर
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग: दो बच्चों समेत 8 लोगों को बचाया गया, दमकल अधिकारी घायल

    दक्षिण मुंबई में रविवार को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के…