19 साल का सफर खत्म: धोनी के आईपीएल से संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी, क्या लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया?

महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल में अब खिलाड़ी के तौर पर कोई नया सीजन नहीं होगा। 19 साल तक इस लीग में अपने बल्ले और कप्तानी से छाप छोड़ने वाले माही अब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में नई भूमिका निभाएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2027 से पहले टीम का मेंटर नियुक्त किया है। धोनी के इस नए सफर के बीच उनकी पत्नी साक्षी ने भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने माही पर गर्व जताने के साथ-साथ वर्षों तक उनका साथ देने वाले प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया।

Sakshi Dhoni Emotional Post After MS Dhoni's IPL Retirement, Thanks Fans and Says Proud of Mahi

साक्षी ने माही के लिए लिखा भावुक संदेश
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पहाड़ों के बीच एक खूबसूरत नजारे के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘कुछ अध्यायों को खत्म होना पड़ता है, ताकि खूबसूरत नई शुरुआत हो सके। उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने वर्षों तक माही को प्यार दिया, उनका समर्थन किया और उन पर भरोसा जताया। फिर चाहे हम आपको व्यक्तिगत रूप से जानते हों या नहीं। हम आपके इस प्यार के हमेशा आभारी रहेंगे। नई शुरुआत, नए रोमांच और कई खूबसूरत यादों के नाम। माही, मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा।’

 

साक्षी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। धोनी के प्रशंसकों ने भी इस पर जमकर प्यार लुटाया। उनके लिए यह सिर्फ एक क्रिकेटर के संन्यास की खबर नहीं, बल्कि आईपीएल में एक युग के अंत जैसा है।

Sakshi Dhoni Emotional Post After MS Dhoni's IPL Retirement, Thanks Fans and Says Proud of Mahi

19 साल का सफर, अब मेंटर की नई जिम्मेदारी
धोनी ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में इस लीग में कदम रखा था। वह 16 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। मंगलवार को फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही आईपीएल में उनके खिलाड़ी के रूप में करियर पर विराम लग गया।

और पढ़े  अमेरिका में अचानक रोकी गईं सभी उड़ानें: एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 22 केंद्रों में संचार ठप, क्या है मामला?

 

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता। टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की। वह आईपीएल के सबसे प्रभावशाली कप्तानों और खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। अब माही मैदान पर बल्ला थामे नजर नहीं आएंगे, लेकिन चेन्नई के साथ उनका रिश्ता बरकरार रहेगा। खिलाड़ी से मेंटर तक का यह सफर सीएसके के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।

  • Related Posts

    ‘आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत’: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, युवाओं को लेकर कही ये बात

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से…

    केशम द्वीप पर अमेरिका ने बरसाए बम: ईरान के मिसाइल ठिकाने बने निशाना, होर्मुज में बढ़ा तनाव, क्यों किया हमला?

    बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम…