नैनीताल: व्यापारी नेता नरेश पांडे को रात में घर से दबोचा, नाबालिग से शोषण और गर्भपात के आरोपों ने बढ़ाई मुश्किल

भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को मंगलवार देर रात पुलिस ने घर से हिरासत में ले लिया। उस पर पाक्सो, नाबालिग का गर्भपात कराने, महिलाओं का शारीरिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप हैं। कुछ और महिलाओं ने पांडे के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। पिछले दिनों उसे न्यायालय से भी राहत नहीं मिली। ऐसे में नरेश पांडे की दिक्कतें बढ़ना तय हैं।

नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में मल्लीताल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले नरेश पांडे की अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत और बाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। इसके बाद से आरोपी इलाके से गायब था। बीते कुछ दिनों में उसकी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ी थी।

मंगलवार रात को उसके घर मे होने की खबर मिलने के बाद नैनीताल पुलिस टीम तीन से चार वाहनों में रात साढ़े नौ बजे उसे हिरासत में लेने पहुंच गई। इसका पता नरेश पांडे को लगते ही वह फेसबुक पर लाइव आ गया और पुलिस पर आरोप लगाने लगा। करीब एक घंटे तक हुए हंगामे के बाद पुलिस उसे हिरासत में अपने साथ ले गई।

 

परिजनों को पीटने का आरोप
जब पुलिस नरेश पांडे के घर पहुंची तो वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आ गया। उसने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी। पांडे ने पुलिस पर परिजनों को पीटने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि पुलिस बिना वारंट उसे गिरफ्तार करने पहुंची। इधर पुलिस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि आरोपी भ्रामक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। खबर लिखे जाने तक पांडे की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जहर पीने का भी किया दावा
फेसबुक लाइव के दौरान नरेश पांडे ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की तथा परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए। उन्होंने पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का भी आरोप लगाया। लाइव के दौरान उन्होंने एक बोतल दिखाते हुए जहर पीने का दावा भी किया। हालांकि उनके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

और पढ़े  कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी

 

बॉडीगार्ड को लेकर भी विवादों में रहे पांडे
व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की ओर से अपनी सुरक्षा के तौर पर चार से पांच बॉडीगार्ड रखे हुए थे।पांडे पर जब युवती की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए तो पुलिस की ओर से पांडे के बॉडीगार्ड से भी पूछताछ की गई थी। उनके शस्त्र लाइसेंस के निलंबन की भी संस्तुति की गई थी।

 

 

नरेश पांडे के खिलाफ, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। वह नामजद और वांछित आरोपी हैं। विवेचना के दौरान मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। आरोपी अपने बचाव में तथ्यों को प्रभावित करने और भ्रामक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। – डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…