देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

 

सूची के अनुसार, पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूर्ण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर से देवचंद उत्तराखंड, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष सीटों पर दूसरे चरण में नामों का एलान होगा।

और पढ़े  खटीमा: जंगल में मशरूम बीनने गई महिला को हाथी ने पटककर मार डाला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • Related Posts

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…

    देवप्रयाग:ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

    ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर  बछेलीखाल बाजार में शुक्रवार को एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सारा सामान और…