बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे के पीछे तकनीकी खामी, मौसम की अनदेखी या व्यावसायिक आपाधापी जैसी संभावित वजहों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विमानन सुरक्षा मानकों को कड़ा किया जाना चाहिए। साथ ही बदरीनाथ धाम की पवित्रता और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने पर जोर देते हुए धाम परिसर और यात्रा मार्ग पर डीजे, नाच-गाने और व्यावसायिक आयोजनों पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट और सख्त नीति बनाने की मांग की।

और पढ़े  देहरादून: CM धामी ने सरदार पटेल को किया नमन, प्रतिमा पर फूल चढ़ा राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    देवप्रयाग:ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

    ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर  बछेलीखाल बाजार में शुक्रवार को एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सारा सामान और…