उत्तराखंड- राज्य में 20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, शुरुआत में कुमाऊं फिर गढ़वाल में भारी बारिश

 

 

उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में के अनुसार मानसून का असर सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में देखने के लिए मिलेगा। इससे पूर्व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का क्रम भी जारी रहेगा।

प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसी बीच प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है।

 

ऐसे में मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। वहीं, प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। हाल ही में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में काफी बारिश देखने को मिली है। मानसून आने के बाद गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिले में अन्य जिलों की तुलना अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

अब सुहावना रहेगा दून का मौसम, जारी रहेगा बारिश का दौर

देहरादून में इस पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को दिनभर में दो दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, तापमान में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 0.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री से घटकर 24 डिग्री रहने की संभावना है।
 

और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू

 

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…