उत्तराखंड: राष्ट्रपति मुर्मू 3 दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं, प्रदेश को देंगी बड़ी सौगात

 

तीन दिवसीय भ्रमण के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंचीं हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा।

राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के अंदर और बाहर की सुरक्षा को और अधिक चाकचौबंद कर दिया गया। पुलिस ने एयरपोर्ट से सटे इलाकों, होटल, बैंकों और अन्य जगहों पर तलाशी और पूछताछ शुरू की गई। वहीं एयरपोर्ट से सटे जंगलों में पुलिस लगातार काम्बिंग कर डेरा डाले रहे।

राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना जून माह से आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। वहीं आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरा-भरा स्थान प्राप्त होगा। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…