मॉडल दिव्या हत्याकांड: दिव्या के सातवे गुनहगार रवि बंगा को पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार, अब खुलेंगे मॉडल की मौत के दबे राज

मॉडल दिव्या हत्याकांड: दिव्या के सातवे गुनहगार रवि बंगा को पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार, अब खुलेंगे मॉडल की मौत के दबे राज

मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने के फरार चल रहे आरोपी रवि बंगा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने शुक्रवार को रवि बंगा को जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत के सम्मुख पेश करके तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह सहित उसके साथी हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, प्रवेश व बलराज सिंह गिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस केस में अब ये सातवीं गिरफ्तारी है। पुलिस रिमांड में पुलिस रवि बंगा से गहनता से पूछताछ करेगी, पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार नियमानुसार आगामी कार्यवाही करेगी।

होटल मालिक अभिजीत के पास ही काम करता था बंगा-
एसआईटी की ओर से हुई छानबीन में पता चला था कि बलराज गिल और रवि बंगा दोनों अभिजीत के साथ साउथ एक्स के आवास पर साथ रहते थे। रवि बंगा घर के काम करने के साथ ही उसकी कार भी चलाता था।

और पढ़े  बड़ा धमाका- बोलिविया के सैन्य अड्डे में धमाका, 10 की मौत और 60 से ज्यादा घायल
  • Related Posts

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…