जुनून सफलता का:- 52 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटी..

जुनून सफलता का:- 52 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटी..

जयपुर के वाटिका गांव में स्थित नंद घर की 52 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता सैन 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही है। इससे पहले वह 10वीं की परीक्षा पास कर चुकी हैं। सुनीता ने यह पढ़ाई अपनी बेटी से प्रेरणा लेकर शुरू की थी।

दरअसल, कम उम्र में शादी होने और आर्थिक परेशानियों के कारण सुनीता के मन में उच्च शिक्षा लेने की इच्छा दबी रह गई। हालांकि, सीखने और सिखाने की का जुनून सुनीता के अंदर कभी खत्म नहीं हुआ उन्होंने समुदाय के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नामांकन किया। साथ ही प्रोजेक्ट नंद घर और अपनी बेटी से प्रेरणा लेकर सुनीता ने 10वीं की परीक्षा पास की। अब वह कई अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद सुनीता ने पढ़ाई जारी रखी और अब 12वीं बोर्ड के एग्जाम की तैयारी में जुटी हैं। हिंदी और विज्ञान उनके पसंदीदा विषय हैं। लेकिन, अब वह अंग्रेजी पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हैं। बता दें कि नंद घर आधुनिक आंगनबाड़ियों का एक नेटवर्क है। यह भारत के 14 राज्यों में महिलाओं और बच्चों के जीवन में बदलाव करने के लिए प्रयास करती है। जयपुर में 1123 नंद घर विकसित किए गए हैं, जिसने करीब 50,000 बच्चों और 35,000 महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है।

और पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर के बाद आईएसआई ने बदला जासूसी पैटर्न- सोलर कैमरों से सेना पर नजर, पाकिस्तान पहुंच रही लाइव फीड?
  • Related Posts

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…