पिथौरागढ़ दर्दनाक हादसा: पिथौरागढ़ में बोकटा जा रही अनियंत्रित मैक्स खाई में गिरी, दो सगी बहनों समेत 8 यात्रियों की मौत,6 घायल

Spread the love

 

त्तराखंड के पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सवारियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी और बरसाती नाले में समा गई। इस भीषण दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के हैं। हादसे से पूरे गांव में कोहराम मचा है।

 

मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर मैक्स मंगलवार शाम लगभग पांच बजे बोकटा गांव की ओर निकली। भंडारीगांव पुल के पास लगभग एक किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखचे उड़ गए और शव बाहर छिटक गए।

 

पास से गुजरते लोगों के जरिसे बोकटा के ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वे दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। आठ घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। सभी को मुवानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन आठ वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय चालक नरेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी छह घायलों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में मृत दीक्षा पत्नी पंकज बोरा पिथौरागढ़ के चंडाक की रहने वाली थीं। वह हरेला पर्व पर मायके गई थीं। अन्य सभी मृतक बोकटा गांव के हैं।

 

और पढ़े  अयोध्या- शिक्षकों का प्रदर्शन, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद जिला मुख्यालय से एडीएम डॉ.योगेंद्र सिंह ने मुवानी पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। थल के तहसीलदार राम प्रसाद और थल थानाध्यक्ष शंकर रावत भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को उपचार के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के लिए की जा रही उपचार की व्यवस्थाओं को देखा।

 

सीएम धामी ने जताया दुख

हादसे पर सीएम धामी ने भी दुख जताया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा ‘ जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

 

 

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपातकालीन कोर कमेटी की बैठक बुलाई। उन्होंने पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और अन्य संबंधित अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

हादसे के मृतक

  • सिमरन( 8) पुत्री कुंदन सिंह
  • तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
  • विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह
  • नरेंद्र सिंह(40) पुत्र चंद्र सिंह(चालक )
  • राजेंद्र सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
  • होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
  • शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम
  • दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा
और पढ़े  देहरादून- Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत

ये हुए घायल

  • विनीता(20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव
  • योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
  • श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
  • दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
  • सुमित सिंह(22) पुत्र प्रवीण सिंह
  • पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love