उत्तराखंड: ऊधमसिंहनगर की कमान फिर मणिकांत मिश्रा को, श्वेता चौबे दोबारा बनीं आईआरबी द्वितीय की सेनानायक

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने ऊधमसिंहनगर के लिए एक बार फिर से आईपीएस मणिकांत मिश्रा पर विश्वास जताया है। जबकि आईपीएस श्वेता चौबे को दोबारा आईआरबी द्वितीय का कमाण्डेंट बनाया गया है। तबादला सूची में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सेनानायक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

शासनादेश के अनुसार मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल के पद से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव भेजा गया है। मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेल, देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।

अजय गणपति कुमार को कमांडेंट एसडीआरएफ बनाया
अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक चमोली भेजा गया है। देवेंद्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी मिली है।

 

 

विशाखा अशोक भदाणे को कमांडेंट आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति कुमार को एसएसपी ऊधमसिंहनगर से कमांडेंट एसडीआरएफ बनाया गया है। सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

और पढ़े  देहरादून: दून में बनी के9 वज्र तोप की आंख, दिन और रात में साधेगी सटीक निशाना, 21 साइट की पहली खेप रवाना

 

हरिश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक नगर, नैनीताल से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…