भारत जोड़ो न्याय यात्रा:- 2 दिन के विश्राम के बाद सफर पर निकली न्याय यात्रा, जलपाईगुड़ी में राहुल ने जनता का हाथ हिलाकर किया अभिवादन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा:- 2 दिन के विश्राम के बाद सफर पर निकली न्याय यात्रा, जलपाईगुड़ी में राहुल ने जनता का हाथ हिलाकर किया अभिवादन

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विश्राम के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर शुरू हो गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक एसयूवी पर सवार होकर अधीर रंजन चौधरी के साथ जलपाईगुड़ी पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि यात्रा रात में सिलीगुड़ी के पास रुकेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा सोमवार को बिहार में प्रवेश करने से पहले उत्तर दिनाजपुर और इस्लामपुर जिले जाएगी। इससे पहले दिन में अधीर रंजन चौधरी ने सिलीगुड़ी में बागडोगरा हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत किया। यात्रा 31 जनवरी को मालदा होते हुए पश्चिम बंगाल में फिर प्रवेश करेगी और फिर मुर्शिदाबाद होते हुए एक फरवरी को राज्य से रवाना होगी।
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है और उनसे राज्य में न्याय यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि कुछ शरारती तत्व फिर से यात्रा में परेशानी पैदा कर सकते हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि बंगाल में यात्रा को सुचारू रूप से निकालने और राहुल गांधी सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उचित निर्देश जारी करें। इससे पहले पार्टी ने आरोप लगाया था कि जलपाईगुड़ी में राहुल गांधी की तस्वीर वाले कुछ बैनरों को तोड़ा गया है।

और पढ़े  भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही
  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…