मॉब लिंचिंग: योगी के मंत्री ने दी हरिओम के परिवार को 14 लाख की आर्थिक मदद, बोले- राजनीति नहीं न्याय करने आए

Spread the love

 

 

रायबरेली में मॉब लिचिंग में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की घटना पर सियासी घमासान जारी है। शनिवार को योगी सरकार में मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण ने ऊंचाहार के नई बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पत्नी पिंकी और पिता गंगादीन को 6.92-6.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर ऊचांहार विधायक मनोज पांडेय भी मौजूद रहे।

मंत्रियों ने हरिओम की पत्नी पिंकी और बेटी अनन्या से बात करके उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में 6.92 लाख की चेक दी। बेटी अनन्या को 2500 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा और उनका मन जाना। इस पर पिंकी ने कहा कि सरकार से हमें पूरी मदद मिल रही है। एसपी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। हम सरकार और पुलिस की सहायता और कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

मंत्री असीम अरुण बोले- हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं

परिवार से मिलने के बाद मंत्री असीम अरुण ने कहा कि घटना को लेकर सरकार सख्त है। कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर सरकार बेहद गंभीर है। हम यहां न्याय करने आए हैं। हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं है।

और पढ़े  UP- रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा, तीन दिन सुविधा, सेवा-समय में विस्तार का एलान

Spread the love
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love