अच्छा तो इसलिए बंद हुआ था अखिलेश का फेसबुक पेज, सपा मुखिया ने बताई हकीकत, बोले- जमीन पर काम करते रहेंगे

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज करीब 16 घंटे के बाद एक्टिव हो गया है। सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। कहा कि इस तरह के हल्के काम वही कर सकते हैं।

फेसबुक पेज खुलने के बाद सपा मुखिया ने पहली पोस्ट में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कथन को लिखकर उन्हें याद किया। इसमें  लिखा कि ‘सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।’

वयस्क यौन शोषण और हिंसा’ को लेकर थी आपत्ति

मेटा द्वारा फेसबुक अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी था। उन्होंने कहा कि ‘मुझे पता चला कि मेरा अकाउंट सस्पेंड किया गया है, क्योंकि कुछ आपत्तियां थीं। मुझे बताया गया कि आपत्ति ‘वयस्क यौन शोषण और हिंसा’ को लेकर थी।

उन्होंने कहा कि जब मुझे पूरी रिपोर्ट मिली, तो उसमें बलिया की एक महिला के बारे में पोस्ट थे। एक पत्रकार की हत्या के बारे में पोस्ट थे। इसमें गलत क्या था? हम समझ गए हैं कि जितना हम जमीन पर काम करेंगे, हमारी लड़ाई उतनी ही सफल होगी। इसलिए हम जमीन पर ही काम करेंगे।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…