लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी 13 मई को महामना से महादेव तक 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। तय हुआ रूट

लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी 13 मई को महामना से महादेव तक 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। तय हुआ रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को शहर में पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। रोड शो का रूट तय हो गया है। वह लंका स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अस्सी के रास्ते से सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर से मंदिर तक पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी संसदीय सीट के लिए तीसरी बार नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे।

यह तीसरा मौका होगा, जब पीएम नरेंद्र मोदी नामांकन से पहले रोड शो करेंगे। इससे पहले 2014 और 2019 में भी रोड शो किया था। हर बार पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक, रोड शो शाम करीब पांच बजे के बाद शुरू होने की संभावना है। करीब चार घंटे में पांच किमी का सफर तय होगा। रोड शो के रूट को दस ब्लॉक में बांटा जाएगा।

इन सभी ब्लॉक पर विधायकों, एमएलसी, की ड्यूटी लगाई जाएगी। फिर इन्हीं विधायकों की जिम्मेदारी होगी कि उनके ब्लॉक में कहीं कोई दिक्कत न हो और रोड शो के दौरान स्वागत भव्य रहे। यह विधायक अपने नीचे एक टीम बनाकर जिम्मेदारी तय करेंगे। इसमें फूल माला, संस्थाओं के अलावा घरों से स्वागत और पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं पर रहेगी।

दूसरी बार इस रूट पर रोड शो
इस बार भी 2019 वाले रूट पर रोड शो होगा, जो अस्सी के रास्ते सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर से मंदिर तक गया था।

और पढ़े  सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला कुछ देर में, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों की हुई तीखी बहस

युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की होगी प्रमुख जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री के रोड शो में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की भूमिका अहम रहेगी। युवा मोर्चा की टीम अलग अलग स्थानों पर बाइकों के साथ मौजूद रहेगी। इसके अलावा महिला मोर्चा की टीम शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं के संपर्क में है। लक्ष्य है कि रोड शाे में शामिल होने वाले लोगों में महिलाओं की भागीदारी दिखाई दे।

  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…