अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप… 2 कर्मचारी गोली लगने से हुए घायल

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप… 2 कर्मचारी गोली लगने से हुए घायल

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले में फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर फायरिंग हुई है।

गोली लगने से दोनों कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। साथ ही घटना की जानकारी में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए हैं।

घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एएमयू प्रशासन और पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वसीम अली ने बताया कि एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों सगे भाइयों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने पर दोनों सगे भाई घायल हो गए।
एएमयू की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मोबाइलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…