Post Views: 45,246
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के टियर-1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति और वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा।
फिलहाल प्रवेश पत्र केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है, जिनकी टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर 2026 को निर्धारित है। अन्य अभ्यर्थियों को लॉगिन करने पर अभी ‘आपका प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं है’ जैसा संदेश दिखाई दे सकता है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र उसकी निर्धारित परीक्षा तारीख से करीब 2 से 3 दिन पहले उपलब्ध होने की संभावना है। परीक्षा शहर की जानकारी सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है।