आज के समय में गूगल मैप सिर्फ रास्ता बताने के काम नहीं आता। बल्कि, लोग इसका इस्तेमाल घर, दुकान, ऑफिस और दूसरी जगहों की लोकेशन खोजने के लिए भी करते हैं। अगर आपके घर या दुकान का सही पता गूगल मैप पर नहीं दिख रहा है, तो इसे जोड़ने या सुधारने का विकल्प मौजूद है।
हालांकि, घर के निजी पते और बिजनेस की लोकेशन को गूगल अलग तरीके से मैनेज करता है। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि आप अपने घर या दुकाने के एड्रेस को कैसे गूगल मैप पर अपलोड कर सकते हैं।
घर का पता गूगल मैप पर कैसे जोड़ें?
स्टेप 1
- अगर किसी जगह का पता गूगल मैप पर मौजूद नहीं है, तो आप नया पता जोड़ने का सुझाव दे सकते हैं
- इसके लिए गूगल मैप ऐप खोलें और अपने गूगल अकाउंट से साइन इन कर लें
- इसके बाद Contribute विकल्प पर जाएं
स्टेप 2
- यहां Update address का विकल्प मिलेगा जिसे चुन लें
- फिर नक्शे पर उस बिल्डिंग की सही जगह को सेंटर में रखें
- इसके बाद घर का सही पता दर्ज करें और Submit या Post करें
- ऐसे में इस तरीके से आप नए पते को गूगल मैप पर जोड़ सकते हैं
दुकान का पता गूगल मैप पर कैसे जोड़ें?
- अगर आपकी दुकान या कोई बिजनेस है, तो उसके लिए Google Business Profile बनाना बेहतर तरीका है
- Business Profile को बिना शुल्क जोड़ा या क्लेम किया जा सकता है
- इसके लिए Google Business Profile में जाकर अपना बिजनेस जोड़ना होता है और फिर उपलब्ध verification प्रक्रिया पूरी करनी होती है
- बिजनेस प्रोफाइल में सही पता दर्ज करने के साथ-साथ उसकी लोकेशन का पिन भी सेट किया जा सकता है
- अगर गूगल आपके पते को नहीं पहचान पा रहा है, तो Adjust विकल्प के जरिए नक्शे पर पिन को सही जगह रखा जा सकता है






