क्या है कुबेर योग- क्या आपकी भी कुंडली में है कुबेर योग, व्यक्ति बन जाता है अकूत संपत्ति का स्वामी |

क्या है कुबेर योग- क्या आपकी भी कुंडली में है कुबेर योग, व्यक्ति बन जाता है अकूत संपत्ति का स्वामी |

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति की कुंडली का विशेष महत्व होता है। जब जातक का जन्म होता है तभी उसके संपूर्ण जीवन का खाका कुंडली में अंकित हो जाता है। जातक के जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कुंडली में कई तरह के राजयोगो का निर्माण होता है। जन्म के समय अगर जातक की कुंडली में राजयोग का निर्माण हुआ होता है तो व्यक्ति जीवनभर सुखी रहते हुए सभी तरह के सुख-साधनों का भोग करता है। ग्रहों के शुभ स्थान पर विराजमान होने पर व्यक्ति को अपने जीवन में हर एक तरह की सुख-सुविधा का आनंद प्राप्त करता है। व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, धन-दौलत और जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कई तरह के राजयोग बनते हैं, जिसमें कुबेर योग का काफी प्रभाव रहता है। जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है, ऐसे व्यक्तियों के जीवन में धन-दौलत, सुख-साधन, संपन्नता और भौतिक भोग विलास की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अकूत धन संपत्ति का मालिक बनता है। आइए जानते हैं कुंडली में कैसे बनता है कुबेर योग।

कुंडली में कैसे बनता है कुबेर योग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी जातक की कुंडली में कुबेर योग का तब बनता है जब कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी अपनी खुद की राशि या फिर उच्च राशि में विराजमान हो। इसके अलावा दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी की बीच राशि परिवर्तन या फिर युति बने तो कुबेर योग बनता है।

और पढ़े  ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

कुबेर योग बनने से व्यक्ति बनता है अकूत संपत्ति का स्वामी
जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है वह अपने पराक्रम, मेहतन और भाग्य के बल पर बहुत सारा धन एकत्रित करता है। ऐसा व्यक्ति अलग-अलग स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब होता है। इस योग के बनने से व्यक्ति को भौतिक सुख-साधनों में कोई कमी नहीं होती। इस तरह के लोग जीवन में लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं।

कम उम्र में व्यक्ति बन जाता है अमीर
जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है वे बहुत ही मेहनती और धुन के पक्के होते हैं। अगर किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसे जरूर पूरा करते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में धन-दौलत के मालिक बन जाते हैं। ये लोग व्यापार करने में सबसे आगे होते हैं और पैसे से पैसे बनने का हुनर जानते हैं। इस तरह के लोग शान-शौकत में अपना पूरा जीवन व्यातीत करते हैं।

  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…