लालकुआं: कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन।

लालकुआं: कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन।

दुर्गा पूजा,दशहरा,बाल्मीकि जंयती,और दीपावली,तथा छठ महापर्व को लेकर आज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाली प्रभारी ने लोगों को एकता का पाठ पढ़ाया और लोगों से त्योहार को मिलजूल कर मनाने की अपील की।वही बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी,स्थानीय नागरिक,व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।<strong>लालकुआं: कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन।</strong>
बताते चले कि दशहरा, बाल्मीकि जयंती और दीपावली तथा छठ महापर्व को लेकर आज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक कोतवाल डीआर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर महा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने का आह्वान किया।इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने की सहमति जताते हुए दीपावली पर्व में आतिशबाजी की दुकानों को एक जगह लगाए जाने की भी बात कही।उन्होंने कहा कि लालकुआं जैसे छोटे से शहर में बाजार लगाने का कोई बड़ा स्थान नहीं है जिसको देखते हुए पुलिस से भी अनुरोध किया कि वह दुकानों के आगे पूर्व की तरह सामान लगाने की अनुमति दें।<strong>लालकुआं: कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन।</strong> वही बिंदुखत्ता हल्दूचौड़,मोटाहल्दु से पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने भी अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्या रखी तथा सभी ने एकजुट होकर त्योहारी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की बात कही ।
इस दौरान कोतवाल डीआर बर्मा ने लोगों को साइबर क्राइम को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की बात कही है उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व खुशियों भरा पर्व है इसलिए ऑनलाइन अपराध से सतर्कता बरतनी सबसे बड़ी जरूरत है इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले घरों में जुआ खिलाने की सूचना मिल रही है पुलिस इसको बेहद गंभीरता से ले रही है उन्होंने लोगों को सचेत रहते हुए कहा कि जुआ खिलाने जैसे अपराधों से बचें नहीं तो पुलिस अपना काम करेगी।उन्होने लोगों से त्योहार को मिलजूल कर मनाने की अपील की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 26 प्रस्ताव पास, धामी कैबिनेट की युवाओं को सौगात, दिव्यांग छात्रों को राहत, अनुपूरक बजट को हरी झंडी
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…