पौड़ी- महिला अपराधों और साइबर सुरक्षा के लिए महिला मंगल दल के साथ ग्रामीण महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

 

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने के निर्देश दिए गए है जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांवो में महिला मंगल दल ओर स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है, आज थानाध्यक्ष ने ग्राम अगड़ी की महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव और साइबर सुरक्षा पर मिलकर जागरूकता पाॅपलेट वितरित किए गए जहां पर उनके द्वारा महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया की वितरित किए गए पापलेट को गांव के पंचायत भवन,पौड़ी- महिला अपराधों और साइबर सुरक्षा के लिए महिला मंगल दल के साथ ग्रामीण महिलाओं को किया जा रहा जागरूक बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जन जागरूकता हेतु प्रचारित करें, इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से साइबर अपराधों के जाल में फंस जा रहे है, उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की ऐसे मामलो में अधिक जानकारी ओर सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, आज चलाए गए जन जागरूकता अभियान में अपर उप निरी0 कैलाश जोशी हेड का0 सुरजीत सिंह का0 भीष्म ओर हरेंद्र शामिल रहे, जन जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र के गांवो में लगातार जारी रहेगा।

और पढ़े  देहरादून: माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोही रियांश और प्रिशा पहुंचे दून, CM से मिले

 

 

 

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…