उत्तराखंड- मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन,दान दिए 5 करोड़ रुपये

उद्योगपति मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड पहुंचे। सुबह वह अपने प्राइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हेलीकाॅप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यहां बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। वहीं, इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दोपहर बाद दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना हुए।

बता दें कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से अपार आस्था है। मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। मुकेश अंबानी के परिवार की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सालों से भोग के लिए धनराशि भी दी जाती है।

और पढ़े  देहरादून: सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…