जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: कहां से आए थे? कौन थे पांचों मरने वाले श्रद्धालु, सबकी हुई पहचान, एक इंस्पेक्टर थे

उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में बेंगलुरु पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक सरकार पीड़ितों के पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए उत्तराखंड अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।

 

मारे गए सभी यात्री कर्नाटक के
कुल छह लोगों की जान गई, जिसमें हेलीकॉप्टर का पायलट भी शामिल है। मृतकों की पहचान कर्नाटक के प्रतापा, अरुण सालुंके, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एच एस नटराज के रूप में हुई है। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन हिमांशु की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।

 

 

बदरीनाथ से देहरादून जा रहा था हेलीकॉप्टर
ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह नागरिक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून जा रहा था। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हाथी पर्वत क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में हुआ। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही उत्तराखंड के अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू किया। सेना, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। बचाव दल ने सभी छह लोगों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ लाया जा रहा है।

 

पीड़ितों का विवरण
बेंगलुरु पुलिस के सीसीबी इंस्पेक्टर अरुण सालुंके भी मृतकों में शामिल हैं। वह 2007 बैच के अधिकारी थे और बदरीनाथ यात्रा पर गए थे। सालुंके बेलगावी जिले के अर्तल गांव के मूल निवासी थे। तुमकुरु जिले के वकील शंकर गौड़ा और पोल्ट्री कारोबारी एच एस नटराज भी हेलीकॉप्टर में सवार थे।

और पढ़े  देहरादून: एक-दो नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

 

 

 

  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…