देहरादून: मंच पर अपने गुरुजनों को देख CM धामी ने छुए पैर, भावुक शिक्षकों ने भी साझा कीं यादें

मुख्यमंत्री धामी के अपने पूर्व शिक्षकों से मुलाकात का एक भावुक दृश्य सामने आया। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात अपने दो पुराने शिक्षकों से हुई। वर्षों बाद गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। गुरु-शिष्य के इस मिलन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

यह मुलाकात मुख्यमंत्री के लिए अपने विद्यार्थी जीवन की यादों को फिर से ताजा करने का अवसर बनी। कभी जिन शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय में शिक्षा दी और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, उन्हीं गुरुजनों से वर्षों बाद मिलकर मुख्यमंत्री भावुक नजर आए।
इस दौरान मुख्यमंत्री की प्राथमिक कक्षा के शिक्षक जोहरा अब्बास और कक्षा 12वीं के शिक्षक सुदर्शन वर्मा से मुलाकात हुई। दोनों शिक्षकों ने अपने पुराने विद्यार्थी को पहचानते ही स्नेह और प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के विद्यार्थी जीवन से जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं।
शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पुष्कर सिंह धामी पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। वे स्कूल के कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते थे। शिक्षकों के अनुसार, उनकी पहचान एक होनहार, सक्रिय और बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थी के रूप में थी।
अपने पूर्व विद्यार्थी को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखकर दोनों शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उनकी सक्रियता और विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता आज भी उन्हें याद है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन एवं योगदान को याद किया। उन्होंने गुरुजनों के आशीर्वाद को अपने जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताया।

वर्षों बाद हुई इस मुलाकात ने एक बार फिर गुरु और शिष्य के रिश्ते की आत्मीयता को सामने ला दिया। पद और प्रतिष्ठा से परे अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते मुख्यमंत्री का यह दृश्य कार्यक्रम का यादगार क्षण बन गया।

और पढ़े  रुद्रपुर: सिरौली कलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, 10 गिरफ्तार, छह कुंतल मांस बरामद
  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…