श्रीनगर- कमलेश्वर महादेव मंदिर: 40 चरण पादुकाओं में दर्ज है महंत परंपरा का इतिहास, 12वें महंत संभाल रहे जिम्मेदारी

उत्तराखंड के ऐतिहासिक नगर श्रीनगर गढ़वाल का पौराणिक कमलेश्वर महादेव मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि गढ़वाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण धरोहर स्थल है। मंदिर परिसर में संरक्षित करीब 40 चरण पादुकाएं यहां की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और इतिहास की कहानी बयां कर रही हैं। इन पादुकाओं पर उत्कीर्ण नाम, कार्यकाल और संवत के उल्लेख मंदिर की महंत परंपरा के साथ ही समाज और धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों की स्मृतियों को भी संजोए हुए हैं।

मंदिर में संरक्षित सभी चरण पादुकाएं केवल श्रीमहंतों की ही नहीं हैं, बल्कि इनमें समाज के प्रतिष्ठित और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की चरण पादुकाएं भी शामिल हैं। कहा मंदिर की महंत परंपरा की शुरुआत वर्ष 1787 से मानी जाती है। इस परंपरा में अब तक 12 महंत अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में 12वें महंत मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं का निर्वहन कर रहे हैं। – महंत आशुतोष पुरी, कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीनगर।

चरण पादुकाओं पर अंकित अभिलेख मंदिर के इतिहास को समझने का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनमें कई अभिलेख समय के साथ धुंधले पड़ गए हैं, जबकि कुछ पर संवत और अन्य विवरण आज भी पढ़े जा सकते हैं। उपलब्ध पठनीय अभिलेखों में संवत 1860 से लेकर संवत 2040 तक का उल्लेख मिलता है। इससे स्पष्ट होता है कि इन पादुकाओं में अलग-अलग कालखंडों की ऐतिहासिक स्मृतियां दर्ज हैं। पत्थरों पर उकेरे गए ये नाम और तिथियां उन व्यक्तित्वों की याद दिलाते हैं, जिन्होंने मंदिर और समाज की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  -भगवान प्रसाद घिल्डियाल, साहित्य एवं संस्कृति विशेषज्ञ।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार पंचूर गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, किए मां के अंतिम दर्शन

 

खड़ा दीया परंपरा से जुड़ी है विशिष्ट धार्मिक पहचान

कमलेश्वर महादेव मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का उल्लेख दिल्ली स्थित अक्षरधाम में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री में भी किया गया है। मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दिन संतान प्राप्ति की कामना से की जाने वाली खड़ा दीया परंपरा इसकी सबसे विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं व पहचान में शामिल है। मान्यता के अनुसार निःसंतान दंपती संतान प्राप्ति की कामना लेकर रात्रि भर खड़े रहकर हाथों में जलता हुआ दीपक धारण करते हैं। इस वर्ष मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…