Jobs 2025: BEL में ट्रेनी इंजीनियर की भर्ती, जानें आवेदन योग्यता, देखें वैकेंसी…

रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 21 अक्तूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से खुले हैं।  इस भर्ती के माध्यम से कुल 47 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एक लिखित परीक्षा शामिल है।

 

वर्ग (Category) पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 20
ओबीसी (NCL) 13
ईडब्ल्यूएस (EWS) 4
अनुसूचित जाति (SC) 7
अनुसूचित जनजाति (ST) 3
कुल (Total) 47

 

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए योग्यता में बीई/बी.टेक/बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) या एमई/एम.टेक शामिल हैं।

संबंधित विषयों में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, दूरसंचार, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना विज्ञान और MCA (कंप्यूटर अनुप्रयोगों में मास्टर) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा श्रेणीवार निर्धारित की गई है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है, जबकि ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है, यानी उनकी ऊपरी आयु सीमा 31 वर्ष होगी। एससी/एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा 33 वर्ष और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PWD) श्रेणियों को छोड़कर सभी अभ्यर्थियों को एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क 150 रुपये + 18% GST है, जबकि SC/ST/PWD अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।

और पढ़े  जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

ऐसे करें आवेदन

  • पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Careers” या “Recruitment” टैब पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित विवरण सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अब आवेदन सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…