जेईई मेन 2026 Exam Dates: एनटीए ने घोषित की JEE मेन की परीक्षा तिथियां, पहला सत्र 21-30 जनवरी तक

 

 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, सत्र 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच होगी और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया अक्तूबर, 2025 से ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर शुरू होगी।

 

 

कार्यक्रम तिथियां
सत्र 1 (जनवरी 2026)
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना अक्तूबर 2025 से
परीक्षा तिथियां 21-30 जनवरी 2026
सत्र 2 (अप्रैल 2026)
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से
परीक्षा तिथियां 1-10 अप्रैल 2026

 

उम्मीदवारों के लिए सुविधा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई (मेन) 2026 में अधिक उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि उम्मीदवारों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। साथ ही, दिव्यांग उम्मीदवारों की विशेष जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है, ताकि सभी आसानी से परीक्षा दे सकें।

आवेदन में आधार और नाम संबंधी देखें निर्देश

एनटीए, आधार प्रमाणीकरण के जरिए यूआईडीएआई से उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो और पता प्राप्त करेगा। आधार में कोई बदलाव कराने के लिए उम्मीदवार यूआईडीएआई के दिशानिर्देशों का पालन करें। लेकिन, पिता/माता/अभिभावक का नाम आदि आधार में दर्ज नहीं होते, इसलिए उम्मीदवारों को यह जानकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र में अलग से भरनी होगी।

यदि किसी उम्मीदवार का नाम आधार कार्ड और 10वीं के शैक्षिक प्रमाण पत्र/मार्कशीट में मेल नहीं खाता है, तो आवेदन भरते समय इसे ठीक करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

और पढ़े  यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन
  • Related Posts

    यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…