उत्तराखंड- जिला न्यायालय में बम होने की मिली सूचना, पुलिस और LIU की टीम अलर्ट, पूरा कोर्ट खंगाला

Spread the love

ई टिहरी जिला न्यायालय में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस और एलआईयू की टीम न्यायालय पहुंची और हर कोना खंगाला। प्राथमिक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिससे पुलिस और कोर्ट न्यायविदों के साथ ही वकीलों ने राहत की सांस ली है। अभी भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

नई टिहरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा और सीओ टिहरी महेश लखेड़ा ने बताया कि कोर्ट में बम रखने की मेल आई थी। जिस पूरे कोर्ट परिसर को देखा गया। कही कुछ नहीं मिला है। हालांकि हम नजर बनाए हुए हैं।

उत्तरकाशी जिला न्यायालय में भी मिली थी बम की सूचना
बता दें, उत्तरकाशी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी सोमवार को कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर को खाली कराकर जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ और खुफिया एजेंसी भी माैके पर पहुंच गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक परिसर में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया। उसमें लिखा था कि कोर्ट परिसर में करीब 12 किलो आरडीएक्स बम लगाया गया है। इस पर कोर्ट में डर के साथ ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोर्ट की ओर से तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद एसपी कमलेश उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कोर्ट परिसर को खाली करवाया। साथ ही कोर्ट रोड पर भी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया।

भारी पुलिस बल के साथ अग्निशमन दस्ता तैनात किया गया। यही नहीं देहरादून से बम निरोधक दस्ते ने भी माैके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में खोजबीन शुरू कर दी जो देर शाम तक चलती रही। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर बम होने की धमकी के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर एसटीएफ और खुफिया एजेंसी जांच कर रही है। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यह मेल कहां से आई है, इसकी सघन जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: HC को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने के मामले पर सुनवाई 20 को, जानिए...

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love