यूपीसीएल के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलेगा अब 1 करोड़ 20 लाख का दुर्घटना बीमा

उत्तराखंड पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों को अब एक करोड़ 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए यूपीसीएल प्रबंधन ने यूनियन बैंक के साथ एमओयू किया है। नियमित कर्मचारियों के यूनियन बैंक में काॅरपोरेट सैलरी अकाउंट खुलेंगे, जिस पर मिलने वाले लाभों के लिए अलग से कोई शुल्क देय नहीं है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि काॅरपोरेट सैलरी अकाउंट खुलने पर यूनियन बैंक की ओर दो श्रेणियों में कर्मचारियों को लाभ दिए जाएंगे। पहली श्रेणी एग्जीक्यूटिव की है, जिसके तहत वेतन 25 हजार से 74,999 रुपये होगा और दूसरी श्रेणी प्रीमियर की होगी, जिसका वेतन 75 हजार रुपये या इससे अधिक होगा।

18 से 60 वर्ष की आयु वाले कर्मचारियों को 1.20 करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, परमानेंट पार्शियल डिसेबिलिटी यानी पीपीडी या परमानेंट पूरी डिसेबिलिटी होने पर 1.20 करोड़ का बीमा लाभ मिलेगा। इसके अलावा 16.40 लाख रुपये के अतिरिक्त बीमा लाभ यूनियन बैंक देगा, जिसमें दो बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए छह लाख रुपये तक की मदद, बर्न केस में प्लास्टिक सर्जरी के लिए दो लाख, एयर एंबुलेंस के लिए छह लाख रुपये, डेबिट कार्ड के साथ पर्सनल एक्सीडेंट का 15 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। 

इसके अलावा 10 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी मिलेगा। एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कर्मचारियों को हर साल 60 चेक की चेकबुक और प्रीमियर कर्मचारियों को 100 चेक की चेकबुक निशुल्क मिलेगी। कोई डेबिट कार्ड शुल्क देय नहीं होगा।

एटीएम से कैश निकालने की सीमा एक लाख रुपये प्रति दिन, पीओएस की तीन लाख रुपये प्रतिदिन होगी। सभी बैंकों में एटीएम कार्ड इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं। एसएमएस चार्ज नहीं लगेगा। 25 लाख तक के लोन पर 100 प्रतिशत, इससे कम लोन पर 50 प्रतिशत प्रॉसेसिंग शुल्क माफ होगा। परिवार के तीन सदस्यों को जीरो बैलेंस खाता भी खोल सकेंगे।

और पढ़े  चमोली: तुंगनाथ-चोपता में प्लास्टिक ले जाने पर लगेगी रोक, वन विभाग ने अब तक एकत्रित किया 5 हजार किलो कूड़ा

 

ये लाभ भी मिलेंगे

-हर तिमाही निशुल्क स्वास्थ्य जांच होगी।

-तीन महीने का ऑनलाइन, एक माह का ऑफलाइन निशुल्क जिम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

-अमेजन प्राइम पर 12 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री।

-एक कंप्लीमेंट्री गोल्फ सेशन।

-हर तिमाही 100 रुपये का वाउचर ओला, ऊबर के लिए मिलेगा।

-हर तिमाही एक स्पा सेशन का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…