कोरी समाज के द्वारा भारतीय संविधान दिवस महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कोरी बनौधा धर्मशाला समिति एवं वीरांगना झलकारी बाई कोरी स्वाभिमान सेवा समिति के तत्वाधान में भारतीय संविधान दिवस महोत्सव व भारत की महान वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती,वीरांगना ऊदा देवी पासी बलिदान दिवस के उपलक्ष में शहीद उधम सिंह शहीद भगत सिंह शहीद मातादीन के सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से देवकाली स्थित कोरी बानौधा धर्मशाला मे मनाया गया।भारतीय संवधिान दिवस 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। जिसे संविधान दिवस कहा जाता है। आयोजन कर्ता नागेश्वर नाथ कोरी ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए,बताया कि भारतीय संविधान के बदौलत ही जानवर से बदतर जीवन जीने वाला इंशान भी सामान्य जीवन जी रहा है। 26 नवम्बर हम सबके लिए बहुत ही हर्ष का दिन है। भारत को आजादी दिलाने में 1857 की महान वीरंगना झलकारी बाई कोरी ने झाँसी राज्य और देश हित में रानी लक्ष्मीबाई के वेश में चकमा देकर जनरल हयूरोज की भारी फौज का मुकाबला करते हुए सैकड़ों अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतारते हुए 04 अप्रैल 1858 को वीरगति को प्राप्त हुई।देश की आजादी अमन चमन के लिए अनेकों वीर वीरांगनाओं, संतो, महापुरूषों ने त्याग किया है, वे अमर हैं, उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा: ला रेजीडेंसिया सोसायटी में उल्लुओं का हमला जारी, अब तक 3 निवासियों को बना चुके निशाना
  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…