मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

 

अयोध्या के रुदौली में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, यजमान के रूप में मौजूद रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया, रुदौली के श्री कृष्णा RTS कॉलेज नरौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, खण्ड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, विवाह कार्यक्रम में 114 जोड़ो ने एक दूसरे को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माला पहनाकर दांपत्य जीवन में साथ निभाने के साथ फेरे लिए, सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव सहित हजारों लोग दांपत्य जीवन के साक्षी बने साथ ही सभी जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने का शुभाशीष दिया है,

दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीबों की बेटियों की शादियों की फिक्र करते हुए प्रदेश में दहेज रहित शादियां सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शादी से दहेज प्रथा जैसी कुरीति से बचाया जा रहा है तथा गरीब परिवार आर्थिक संकट से भी बच रहा है। जिसके चलते जनपद के मवई ब्लॉक व रुदौली ब्लॉक में वर वधू 114 जोड़ो का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न कराया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग दांपत्य जीवन के साक्षी बने और नवीन जोड़ों को सरकार द्वारा उपहार के रूप में गृहस्थ सामग्री आदि भी दी गई है।

और पढ़े  UP: विधान परिषद की 11 सीटों पर 55 प्रतिशत मतदान, गोरखपुर- फैजाबाद मंडल टॉप पर
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…