समाचार पत्र में लिखी खबर को लेकर जांच की मांग ।

 

नगर निगम टूरिस्ट गाइड अयोध्या ने एक समाचार पत्र में लिखी खबर को लेकर जांच की मांग किया है। खबर में लगाए गये आरोपों को लेकर गाइड ऋषि श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम टूरिस्ट गाइड के सदस्यों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा है। ज्ञापन में जांच की मांग की गई है।उनका कहना है कि सभी गाइड नगर निगम अयोध्या द्वारा अधिकृत गाइड हैं..और नगर निगम के दिशा निर्देश पर कार्य करते हैं। पुरुष गाइड के अलावा कुछ ही महिला गाइड हैं। गाइडों को ट्रैवल एजेंसी द्वारा कार्य दिया जाता है और नियमानुसार दर्शन करने का कार्य किया जाता है। यह भी उल्लेखनीय है… कि हम लोगों के इस कार्य से अब तक किसी एजेंसी अथवा दर्शनार्थी को किसी प्रकार की शिकायत नहीं हुई है। लेकिन एक समाचार पत्र के द्वारा खबर छापी गई है कि एक महिला गाइड द्वारा ई रिक्शा से चार मंदिर के दर्शन का रुपए 25,00 वसूला जाता है.. और रिक्शा संचालक को 500 से 600 रुपये दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पुरुष गाइड के अलावा कुछ ही महिला गाइड ही लगातार इस कार्य में सक्रिय हैं। जिनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे अयोध्या वाराणसी जैसे धार्मिक नगरी की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। हम सभी गाइड समाचार पत्र के छपे हुए लेख से काफी दुखित हैं। अगर छपे हुए लेख सत्यता की जांच की जाए।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…