जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 

शहर के गुलाब बाड़ी स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया।मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव एवं संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया।इस दौरान पार्टी की तरफ से एक नारा दिया “जो संविधान का नहीं,वो देश का नहीं” आओ हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करें। सभी ने संकल्प लिया।पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि पूरी दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जो लोकतंत्र का सबसे बड़ा देश कहा जाता है।भारत का संविधान डॉ भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों के लिए ऐसा संविधान दिया है।सभी वर्गों को संविधान के तहत सम्मान मिला। आज बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर का संविधान दिवस है। इसी कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया था और मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी गईं और संकल्प लिया गया. माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने जो नीतियां बनाई थी।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में हम संविधान की रक्षा जान के आखिरी कतरे तक हम लोग करते रहेंगे।

और पढ़े  सर्दियों से पहले बढ़ा प्रदूषण: चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली, कहां का एक्यूआई 378?
  • Related Posts

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…

    प्रदेश में आज से दिखने लगेगा चक्रवात का असर, इन जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी, यहां पर अलर्ट

    चक्रवात अर्नब के असर से उत्तर प्रदेश में बेमाैसम बारिश की संभावना है। माैसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी, विंध्य क्षेत्र और मध्यांचल के…