हल्द्वानी: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे, CCTV में कैद हुई वारदात

हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के जगतपुरम कॉलोनी हिम्मतपुर मल्ला में बृहस्पतिवार सुबह दो बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला गौरी देवी के कान से कुंडल झपट लिए और मौके से भाग गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

मुखानी के हिम्मतपुर मल्ला निवासी गौरी देवी पत्नी कमलनाथ गोस्वामी रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी कॉलोनी की सड़क पर सुबह सैर करने निकली थी। इसी दौरान दो लड़कों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। सफेद और काली कमीज पहने दोनों युवक कुछ दूरी तक महिला के पीछे चलते रहे।

 

इसी बीच सफेद कमीज पहने युवक ने गौरा देवी के पीछे से कान में झपट्टा मारा। इससे पहले कि वृद्धा कुछ समझ पाती बदमाश उनके कान के कुंडल छीनकर भाग गया। यह पूरी घटना पास के भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। छीनाझपटी के दौरान महिला के कान में चोट भी पहुंची है घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। – मनोज कत्याल,एसपी सिटी

और पढ़े  बदरीनाथ: धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे चरण की यात्रा में बढ़ी भीड़, लंबी कतारों से बुजुर्ग परेशान
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…