सितारगंज: सितारगंज तहसील में विजिलेंस टीम रातभर ‘कैद’…वार्ता विफल, वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचे, तनाव जारी

Spread the love

सितारगंज तहसील परिसर में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के बाद शुरू हुआ गतिरोध पूरी रात जारी रहा। कर्मचारी संगठनों के विरोध के चलते विजिलेंस टीम रातभर तहसील परिसर में ही रही। देर रात तक विजिलेंस अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता की कोशिश हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। वार्ता विफल रहने के कारण विजिलेंस टीम को पूरी रात परिसर के भीतर ही रुकना पड़ा।

रात के दौरान जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर मध्यस्थता करने और मामले का समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन देर रात तक जिले का कोई वरिष्ठ अधिकारी तहसील परिसर नहीं पहुंचा। इससे पूरे घटनाक्रम को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही।

उधर, ट्रैप में गिरफ्तार वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा के परिजन भी रात में तहसील परिसर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने भी घटनाक्रम की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। इधर, विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में राजस्व कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। राजस्व कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर विजिलेंस की कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि राजस्व वसूली की नियमित एवं वैधानिक प्रक्रिया को रिश्वतखोरी का मामला बताकर कर्मचारियों की छवि धूमिल की जा रही है। उनका आरोप है कि बिना सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच किए कार्रवाई किए जाने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
वहीं, राजस्व कर्मियों ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस कार्य बहिष्कार से प्रदेशभर में तहसीलों में नामांतरण, आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र, भू-अभिलेख, राजस्व वसूली सहित अन्य राजस्व सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

Spread the love
और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- HC बेंच से बदल जाएगी तराई-भाबर की तस्वीर, रुद्रपुर-पंतनगर में विकास की उम्मीद
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love